दुर्ग
दुर्ग, 6 फरवरी । जिले में इस साल अब तक डेंगू और मलेरिया का कोई केस सामने नहीं आया है। इसकी वजह कोरोना महामारी के दौरान लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के साथ सफाई का ध्यान रखा जाना बताया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने भी मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सीबीएस बंजारे ने बताया कि पिछले तीन सालों की तुलना में जिले में मलेरिया और डेंगू दोनों के मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। जिले में कोराना काल से पहले के वर्षों में मलेरिया और डेंगू बुखार का प्रकोप ज्यादा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार काम कर रही है जिससे कि लोग म‘छर जनित रोगों से बचाव के लिए जागरूक हों। इसके लिए लोगों के घर-घर जाकर उन्हें पुराने बर्तन, टायर, गमलों और आसपास पानी इक_ा न होने के लिए जागरूक किया गया है। साथ ही म‘छरों के लार्वा खत्म करने के लिए गंबूजिया मछली डाली गई है। लोगों को म‘छरदानी बांटी जा रही है। झींट, पाटन और पुरैना इलाके में इस साल 20,986 मच्छरदानी का वितरण किया गया है। इसी का नतीजा है कि डेंगू और मलेरिया के केस में भारी कमी आई है। पिछले डेढ़ माह में जिले में एक भी डेंगू का केस सामने नहीं आया है।