दुर्ग

घर से जेवरात की चोरी
06-Feb-2022 3:37 PM
घर से जेवरात की चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 फरवरी । 
पर्स में जेवरात लेकर एक परिचित लडक़ी के घर जाना पीडि़ता को भारी पड़ गया। वहां से लौटकर जब पीडि़ता ने बैग देखा तो जेवरात का डिब्बा गायब था।  पीडि़ता की शिकायत पर नेवई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के मुताबिक पीडि़ता सोना साहू नेहरू नगर भिलाई में रहकर पीजी का कोर्स कर रही थी। वर्ष 2021 में उसके पिता का स्वास्थ्य खराब होने पर पिता को इलाज के लिए एम्स रायपुर लाया गया था। उस समय सोना साहू को पैसे की आवश्यकता होने के कारण वह अपने सोने के जेवर जिसमें छह नग सोने की अंगूठी, एक प्लेटिनम की अंगूठी, 2 जोड़ी सोने का छोटा कान का टॉप्स को एक छोटे डिब्बे में रखकर 10 सितंबर 2021 की सुबह 9 बजे रिसाली स्थित ’वेलर्स शॉप में बेचने गई हुई थी। उस समय ’वेलरी शॉप बंद होने के कारण वह अपने जान पहचान वाली लडक़ी रोमिता महाजन जो कि मैत्रीनगर रिसाली में रहती है उसके घर चली गई। वह वहां लगभग 2 घंटे तक रही। इसके बाद पीडि़ता ने बैग रोमिता के घर पर ही रख कर पड़ोसी के घर गई थी। पीडि़ता जिस आंटी के साथ जेवर को बेचने जाने वाली थी वह किसी और काम से चले जाने के कारण दूसरे दिन जेवर बेचने का प्लान किया गया। इसके बाद पीडि़ता बैग लेकर अपने रूम पर आ गई। घर पहुंचकर देखा तो बैग में जेवर का डिब्बा नहीं था। इस घटना के बाद ही पीडि़ता के पिता का निधन होने के कारण वह दो-तीन माह के लिए अपने मूल निवास स्थान सिंगरौली मध्यप्रदेश रहने चले गई थी। वहां से आने के बाद पीडि़ता ने इसकी शिकायत थाना में दर्ज कराई।
 


अन्य पोस्ट