दुर्ग

निगम की स्वीपिंग मशीन से सामान चोरी
05-Feb-2022 4:14 PM
निगम की स्वीपिंग मशीन से सामान चोरी

भिलाई नगर, 5 फरवरी । खुर्सीपार क्षेत्र में नगर निगम के वाहन से सफाई कार्य के दौरान केबिन में रखा मोबाइल, स्टील थर्मल और निगम रूट चार्ट सहित लगभग 22 हजार रूपये का सामान चोरी हो गया है। कार्य में लगी निगम टीम के कर्मचारी की रिपोर्ट पर खुर्सीपार पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

मुरूम खदान क्रिसयंट पब्लिक स्कूल के समीप कोहका निवासी नगर पालिक निगम भिलाई के ड्रायवर 46 वर्षीय सुरेंद्र जंघेल ने पुलिस को बताया कि नेशनल हाइवे जीई रोड खुर्सीपार में रोड स्वीपिंग मशीन से वह अपने हेल्पर संजय वर्मा के साथ हाइवे रोड की सफाई कर रहा था। मोबाइल व अन्य सामान केबिन के डेशबोर्ड पर रख वह कार्य कर रहा था। दो मोबाईल, एक काले बैग में 2 थर्मस, 3 स्टील का चाय कप तथा निगम द्वारा प्रदाय रूट चार्ट केबिन में था। केजीएन होटल के पास सुरेंद्र वाहन से नीचे उतर कर साईड ब्रश का चैन लगा रहा था। काम कर केबिन में लौटा तो रात के पौने 2 बजे स्वीपिंग मशीन वाहन में रखा सामान गायब था। आसपास पता तलाश कर खुर्सीपार थाना में रिपोर्ट दर्ज करवायी है।


अन्य पोस्ट