दुर्ग

समय पर नहीं पहुंचने वालों पर निगम कर्मचारियों को नोटिस
05-Feb-2022 3:21 PM
समय पर नहीं पहुंचने वालों पर निगम कर्मचारियों को नोटिस

महापौर ने गेट में खड़े होकर देखी कर्मचारियों-अधिकारियों की उपस्थिति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 फरवरी।
राज्य शासन द्वारा शासकीय दफ्तरों के कार्यावधि के संबंध आदेश का सुबह 10 बजे से सायं 5.30 तक निर्धारित किया गया है।  महापौर धीरज बाकलीवाल ने जलकार्य प्रभारी, कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, प्रभारी कार्यपालन अभियंता जितेंद्र समैया, स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान, नोडल अधिकारी जावेद अली के साथ प्रात: 10 बजे निगम कार्यालय के मेनगेट के पास खड़े होकर देर से आने वाले 5 कर्मचारियों पर कार्रवाई किए जाने कहा, साथ ही निगम कार्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान निर्धारित समय 10 बजे ज्यादातर कर्मचारी अपने-अपने विभाग में उपस्थित हो गए थे। महापौर ने उपस्थिति रजिस्टर के बारे में पूछा और उसका अवलोकन किया। अधिकारियों व कर्मचारियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा जारी आदेश का पालन प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारियों को करना होगा तथा समय पर द तर पर पहुंचने की आदत डालनी होगी।

समय पर दफ्तर नहीं पहुंचने वाले जिन 5 कर्मचारियों को नोटिस दिए जाने का निर्देश दिया गया, उसमें शरद रत्नाकर, राजू गोयर, मनीष यादव, सतीश कश्यप व सतीश मिश्रा शामिल हैं. महापौर ने नोटिस देने के लिए स्थापना शाखा प्रभारी मनोहर साहू को निर्देश दिया।  

महापौर ने कहा कि प्रत्येक शनिवार को अवकाश प्रदान किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यक्षमता व दक्षता बढ़ाना है। विभाग निरीक्षण के दौरान शिव शर्मा, योगेश सूरे, सन्नी गोस्वामी सहित अन्य मौजूद थे।


अन्य पोस्ट