दुर्ग

कारोबारी को लूटने वाले 2 गिरफ्तार
05-Feb-2022 2:48 PM
कारोबारी को लूटने वाले 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 5 फरवरी ।
फ्लावर डेकोरेशन व्यवसायी का रास्ता रोक मारपीट कर उसकी स्कूटर, मोबाइल और नगद लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लूटी हुई स्कूटर, मोबाइल व नकदी रकम जब्त कर ली गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

भिलाई नगर थाना प्रभारी एमएल शुक्ला ने बताया कि सेक्टर 5 सडक़ नंबर एक क्वार्टर 8 निवासी पी आदिल (19 वर्ष) ने भिलाई नगर थाने में लूट की घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह अपनी स्कूटर सीजी 07 बीयू 8187 से सेक्टर 6 सी मार्केट गया हुआ था। वहां उसे आरोपी मोहम्मद हमीद और श्रवण मंडल ने रोक लिया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता, दोनों उसे गाली देते हुए मारपीट करने लगे। इसके बाद उन्होंने उसके जेब से मोबाइल फोन और 500 रुपए निकाल लिए, फिर मारपीट कर उसकी स्कूटी लेकर भाग गए।

पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एक टीम को भेजा और घेराबंदी करके आरोपी मोहम्मद हमीद और श्रवण मंडल को हिरासत मे लिया। पूछताछ में दोनों ने लूट की घटना को करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके पास से लूट की गाड़ी, मोबाइल और रुपए जब्त कर लिया है।
----


अन्य पोस्ट