दुर्ग

गांजा जब्त, एक बंदी
05-Feb-2022 2:44 PM
गांजा जब्त, एक बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 5 फरवरी ।
स्मृति नगर पुलिस ने कल गांजा तस्कर को पकड़ा है। आरोपी के पास से 10 किलो गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 60 हजार रुपए बताई गई है। गांजा तस्करी में प्रयुक्त दुपहिया वाहन भी जब्त किया गया है।

स्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज देशमुख ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि धमधा की ओर से खम्हरिया मार्ग होते हुये मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07-6853 से अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा को लेकर संतोष देवार ग्राम जेवरा सिरसा से भिलाई की तरफ जाने के लिए निकला है।

सूचना पर चौकी स्मृतिनगर प्रभारी युवराज देशमुख के नेतृत्व में टीम ने ग्राम खम्हरिया शीतला मंदिर के पास नाकाबंदी कर उक्त मोटर सायकल को रोक कर पूछताछ कर तलाशी ली गयी। एक जूट के बोरे में कुल पांच बंडल गांजा एवं मोटर सायकल जब्त की गई। आरोपी संतोष देवार (28) जेवरा सिरसा को गिरफ्तार कर धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


अन्य पोस्ट