दुर्ग
चिकित्सा प्रकोष्ठ संघ की अध्यक्ष बनीं डॉ. ध्रुर्वे
04-Feb-2022 3:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 4 फरवरी । स्वास्थ्य एवं बहुउद्देश्यी कर्मचारी संघ के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर सीबीएस बंजारे द्वारा डॉ. विनीता धुर्वे जिला चिकित्सालय को चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक रायपुर डॉ प्रशांत श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर, डी एच ओ डॉ. सतीश मेश्राम, जिला ट्रेनिंग अधिकारी डॉ. सुगम सावंत, सिविल सर्जन डॉ. आरके देवांगन, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय बाल बेंद्रे, कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष बीएस राव, जिलाध्यक्ष एमएम कुरैशी, प्रांतीय संगठन सचिव विजय प्रकाश मिश्रा, सीएमएचओ कार्यालय के एमआर मानकर डीपीएम सीएमओ के कार्यालय के समस्त कर्मचारी, मलेरिया विभाग के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित होकर पुष्पगुच्छ एवं पुष्प मालाओं से स्वागत किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे