दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 फरवरी । रायपुर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के रायपुर आगमन पर विधानसभा चुनाव पूर्व किए वादे याद दिलाने प्रदेश भाजयुमो के आह्वान पर राजधानी के लिए निकले 25 से अधिक भाजयुमो पदाधिकारियों व अपने पिता के ईलाज कराकर हैदराबाद से लौटे जिलाध्यक्ष नितेश साहू के गिर तारी के विरोध से आक्रोशित भाजपा भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा इंदिरा मार्केट में मु यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जलाकर जोरदार विरोध प्रकट करते हुए युवा मोर्चा पदाधिकारियों को निशर्त रिहाई की मांग की गई।
पुतला दहन के अवसर पर जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, उपाध्यक्ष संतोष सोनी,जिलामंत्री दिनेश देवांगन, मंडल भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, नरेंद्र बंजारे, राजा महोबिया, अजय चंद्राकर मंडल महामंत्री, पोषण साहू जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष राहुल दीवान, पार्षद मनीष साहू, अजित वैद्य मंडल भाजयुमो अध्यक्ष दीपक सिन्हा, अनिकेत यादव सहित बड़ी सं या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
प्रदेश भाजयुमों के आह्वान पर बीजेपी कार्यालय से रायपुर के लिए निकल रहे युवा मोर्चा पदाधिकारियों को पटेल चौक मे पुलिस ने सुबह 11बजे बलपूर्वक गिर तार कर सेक्टर 6थाना में बंद कर दिया गया। यही नहीं दोपहर 12बजे अपने पिता के इलाज कराकर हैदराबाद से लौटे जिलाध्यक्ष नितेश साहू को भी उनके घर से अरेस्ट कर लिया गया, जिससे आक्रोशित पदाधिकारियों की गिर तारी के विरोध में भाजपा पदाधिकारियों व युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सीएम बघेल का पुतला लेकर भाजपा कार्यालय से एक रैली में राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए इंदिरा मार्केट पहुंचे, जहा पुतला फूंक कर विरोध प्रकट करते हुए कार्यकर्ताओ को रिहा करने की मांग की।
गिरफ्तार किए गए भाजयुमो पदाधिकारियों मे जिला भाजयुमो अध्यक्ष नितेश साहू, महामंत्री तेखन सिन्हा, गौरव शर्मा, मुकेश सोनकर, राहुल भट्ट, अमित पटेल, चंद्रकांत साहू, निलेश सिन्हा, हिमांशु सिंह, बंटी देशमुख, अभिषेक टंडन, फलेंदर यादव, आशीष पाण्डेय, निरंजय दुबे, समीर कौशल, उदय पाल प्रमुख थे। जिन्हे शाम को दुर्ग कोतवाली से निशर्त रिहा किया गया, जिसका भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।