दुर्ग

चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर विधायक ने दी श्रद्धांजलि
03-Feb-2022 5:05 PM
चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर विधायक ने दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 फरवरी।
छत्तीसगढ़ के महान सपूत, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर उनके कर्मभूमि कोलिहापुरी चंदखुरी रोड में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
विधायक अरुण वोरा, पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, पिछड़ा आयोग के सदस्य आरएन वर्मा, पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार, महापौर धीरज बाकलीवाल, जल कार्य प्रभारी, संजय कोहले, महामंत्री पप्पू श्रीवास्तव उपस्थित थे।
विधायक अरुण वोरा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र चंद्राकर  ने अपने प्रखर व्यक्तित्व और निर्भीक पत्रकारिता से देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री सहित कई अन्य महत्वपूर्ण पदों का दायित्व संभालते हुए देश और प्रदेश की सेवा की। चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि चंद्राकर की मूल्य आधारित निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता, मातृभूमि के लिए सेवा भावना, उनके अमूल्य विचार नई पीढ़ी को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।


अन्य पोस्ट