दुर्ग
दो महिला में मारपीट
03-Feb-2022 3:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 3 फरवरी । पुरानी रंजिश को लेकर ग्रीन चौक के पास दो महिलाएं आपस में मारपीट की। पीडि़ता की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक सिकोला भाठा प्रेम नगर निवासी श्रीमती बिलई मरकाम मजदूरी का काम करती है। वह 30 जनवरी की शाम लगभग 6. 30 बजे ग्रीन चौक की ओर से अपने घर आ रही थी। इसी दौरान वहां से आरोपी काजल जा रही थी। पुरानी रंजिश को लेकर काजल ने बिलई मरकाम को रोका और गाली गलौज करने लगी। जब गाली देने से मना किया गया तो काजल ने जान से मारने की धमकी देते हुए बिलई मरकाम के साथ मारपीट की।
इसमें बिलई मरकाम को चोटें आई और इस मारपीट में उसका पर्स भी कहीं गिर गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे