दुर्ग
शराब दुकान के सामने से स्कूटर चोरी
02-Feb-2022 2:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 2 फरवरी। शनिवार की रात सुपेला अंग्रेजी शराब दुकान के पास से अज्ञात चोर ने स्कूटर पार कर दी है। दो दिन तलाश के बाद भी वाहन न मिलने पर पीडि़त ने सुपेला थाना में रिपोर्ट दर्ज करवायी है। सुपेला पुलिस ने बताया कि मल्लाह पारा सुपेला निवासी 34 वर्षीय विजय वानखेडे बिजली बनाने का काम करता है। वह शनिवार को रात्रि 9 बजे अपनी नीले रंग की एक्टीवा क्रमांक सीजी 04 एचडब्लू 5622 से गदा चौक सुपेला बाजार गया था। गदा चौक अंग्रेजी शराब दुकान के पास एक्टीवा को लॉक कर वह खरीददारी करने लगा। थोड़ी देर में वापस आया देखा, उसका स्कूटर वहा पर नहीं है। आसपास पता तलाश करने पर भी पता नहीं चला। मंगलवार को विजय की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे