दुर्ग

भाजपा किसान मोर्चा का धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन
01-Feb-2022 5:37 PM
भाजपा किसान मोर्चा का धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 1 फरवरी।
सेवा सहकारी समिति कुम्हारी में जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष निश्चय बाजपेयी द्वारा किसानों एवं किसान मोर्चा, युवा मोर्चा तथा भाजपा समर्थकों के साथ मांगों को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन करते हुए समिति प्रबंधक राम सिंह चंदेल को ज्ञापन सौंपा गया ।

जिलाध्यक्ष बाजपेयी ने कहा कि शासन द्वारा किसानों के कष्टों को देखते हुए समर्थन मूल्य पर खरीदी करने हेतु निर्धारित समय सीमा को 15 तक बढ़ाया जाए, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले किसानों को फसल विक्रय करने में मदद मिलेगी। किसानों से किए गए वादों के अनुसार बिजली कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए ताकि रबी की फसल का उत्पादन किया जा सके। ओलावृष्टि और असामयिक वर्षा से किसानों को हुई आर्थिक क्षति के लिए क्षतिपूर्ति राशि शीघ्र वितरित किया जाए अन्यथा भाजपा किसान मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन एवं उग्र आंदोलन किया जाएगा ।

वहीं समिति प्रबंधक, राम सिंह चन्देल ने बताया कि अभी चार फरवरी तक खरीदी की जाएगी तथा हमारे पास पर्याप्त स्थान की व्यवस्था उपलब्ध है, इसलिए हम आगे भी खरीदी करने हेतु तैयार हैं। धान के शीघ्र उठाव में परिवहन की थोड़ी परेशानी  जरूर हो रही है ।

जिला भिलाई भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष की अगुवाई में इस विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने हेतु मनोज वर्मा सांसद प्रतिनिधि, गीतेश्वर साहू, पन्ना साहू, दयालू राम वर्मा, राम कुमार सोनी, अश्वनी देशलहरे, विकास सोनकर, फिंगेश्वर साहू, डॉ. पवन देवांगन, गोविंद बघेल, गोविंद यादव, संजय तेलंग, रेशम बंजारे, प्रणव श्रीवास्तव, दिलीप पाल, आशीष शुक्ला, सुजीत यादव,राहुल वर्मा, सौरभ पांडे, शुभम पांडे, गिरधारी सिन्हा, रोहित सिन्हा, गोपाल साहू, खिलावन शर्मा, मनोज यादव, कुणाल कुर्रे एवं अन्य किसान बन्धु तथा कार्यकर्ता गण शामिल थे ।


अन्य पोस्ट