दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग/कवर्धा 1 फरवरी। आयुक्त दुर्ग संभाग दुर्ग श्री महादेव कावरे ने कबीरधाम जिले के धान खरीदी केंद्र, कोरोना टीकाकरण केंद्र, जेनेरिक दवाई दुकान का निरीक्षण किया। कबीरधाम जिले में इस वर्ष 4.15 लाख मेट्रिक टन की धान खरीदी की गई है, अधिकांश खरीदी केंद्रों में टोकन अंतिम हो चुके हैं, 31 मार्च तक सभी धान या तो मिलिंग या संग्रहण केंद्र को भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
कोरोना टीकाकरण केंद्र शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कवर्धा में 60 व्यक्तियों को टीका लगा है, जिले में द्वितीय डोस हेतु पात्र हितग्राहियों को टीका लगाया जाना आवश्यक है, आयुक्त ने कलेक्टर को इस ओर प्रयास कर शत-प्रतिशत लोगो को टीका लगवाने हेतु प्रयास करने को कहा। जेनेरिक मेडिकल स्टोर में 3.61 लाख की दवाई बिक्री की गई, जिसमें 52 प्रतिशत तक छूट दिया गया है, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि 215 प्रकार की दवाई बेची जा रही है, जिसे और बढ़ाया जाएगा।
निरीक्षण दौरान कलेक्टर कबीरधाम रमेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप अग्रवाल और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।