दुर्ग

गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक- विजय
31-Jan-2022 6:44 PM
गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक- विजय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,31 जनवरी।
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा भारत की आजादी के अमृत वर्ष का आयोजन दुर्ग जिले के सर्किट हाउस में प्रात: 10 से 1 तक किया गया। जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम प्रात: 10 बजे मु य अतिथि प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं आयोजन की अध्यक्षता अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा व अति विशिष्ट अरुण वोरा विधायक, अतिथि धीरज बाकलीवाल महापौर, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश अर्जुन ग्वार व राष्ट्रीय संयोजक गिरधर मढरिया, अंतर्राष्ट्रीय सह संयोजक नरेंद्र राठौड़ एवं प्रदेश रचनात्मक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोज ठाकरे व प्रदेश संयोजक अरुण सिसोदिया प्रदेश नशा मुक्ति प्रकोष्ठ के संयोजक छोटू चावला व संभागीय दुर्ग के संयोजक दिनेश पटेल के उपस्थिति में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर 74 वे शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक प्रभजय चतुर्वेदी एवं उनकी टीम द्वारा बापू के भजन वैष्णव जन के पीर पराई एवं अन्य सुमधुर भजन गाकर उपस्थित जनों को मंत्र मुग्ध कर समा बांध दी। इसी प्रकार महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर सर्वधर्म सामूहिक प्रार्थना की गई। नीता चौरसिया ने सर्वधर्म प्रार्थना की जानकारी दी। इस अवसर सांसद विजय बघेल ने कहा महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक है हमें उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।


अन्य पोस्ट