दुर्ग

गांधी की पुण्यतिथि पर शहीद दिवस का आयोजन
31-Jan-2022 6:33 PM
गांधी की पुण्यतिथि पर शहीद दिवस का आयोजन

दुर्ग, 31 जनवरी। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर 30 जनवरी को शहीद दिवस पर पूर्वान्ह 11 बजे से 2 मिनट का मौन धारण कर निगम अधिकारी व कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, आरके पांडेय, जितेंद्र समैया, सहायक अभियंता आरके पालिया, प्रकाश चंद थावनी, करण यादव, नोडल अधिकारी जावेद अली समेत अन्य उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट