दुर्ग

मेटाडोर हटाने की बात को लेकर मारपीट
30-Jan-2022 5:53 PM
मेटाडोर हटाने की बात को लेकर मारपीट

दुर्ग,30 जनवरी। ग्राम ओटेबंद में मेटाडोर खड़ी कर सडक़ जाम करने वाले को जब वाहन हटाने कहा गया तो वह  क्रोधित होकर मारपीट करने लगा। इस बीच आरोपी के परिजन भी पहुँच गए और जमकर मारपीट की।  नंदिनी थाना  पुलिस ने प्रार्थी दीनाराम साहू की रिपोर्ट पर आरोपी नरेंद्र साहू, उसकी पत्नी केवरा बाई और बेटे राहुल और किरन के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को  जांच में लिया है।


अन्य पोस्ट