दुर्ग

निरंजन महाराज को मिलेगा संत पवन दीवान सम्मान
30-Jan-2022 4:56 PM
निरंजन महाराज को मिलेगा संत पवन दीवान सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 30 जनवरी।  संत पवन दीवान सम्मान से ग्राम लिमतरा निवासी प्रसिद्ध भागवताचार्य निरंजन महाराज को उनके भागवत आश्रम लिमतरा में 30 जनवरी रविवार को प्रादन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार खेलवार (पूर्व आई एफ एस वन संरक्षक) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान धर दीवान (राजिम), विशेष अतिथि डॉ. सुधीर शर्मा (साहित्यकार), बी एल कुर्रे (पूर्व ए डी एस पी), डॉ. तृषा शर्मा (साहित्यकार) होंगे, वहीं संत पवन दीवान की कविताओं का पाठ राजेन्द्र साहू, रजनी रजक एवं अंतराम साहेब द्वारा किया जाएगा।  
सम्मान समारोह पश्चात अशोक आकाश के संचालन में काव्य पाठ का आयोजन भी किया जाएगा। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन महेश वर्मा एवं नारायण चंद्राकर करेंगे। आभार नारायण शर्मा प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम  में परमेश्वर शर्मा एवं डॉ. रोशन टिकरिया भी उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी प्रसिद्ध साहित्यकार परदेशी राम वर्मा ने दी।

 


अन्य पोस्ट