दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई,30 जनवरी। छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल कांग्रेस ने मंगलवार को सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नंदकुमार सेन के समक्ष ग्रामीण कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरुवात की। उन्होंने समाज के सभी वर्गों विशेषकर बुद्धिजीवियों और युवाओं से भी आग्रह किया कि वह आएं और कांग्रेस की सदस्यता लें, उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक है कि लोग कांग्रेस की सदस्यता लें तथा देश के विकास में अपना योगदान दें। इस मौके पर मंडी बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार सेन, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, पूर्व सरपंच संघ के अध्यक्ष रिवेन्द्र यादव,जिला कांग्रेस कमेटी सचिव जामवंत गजपाल, पार्षद प्रहलाद वर्मा,विद्यायक प्रतिनिधि डॉ पिलेश्वर साहू ,बहादुर नेताम,नंद कुमार साहू, मौजूद थे।


