दुर्ग

विद्यार्थियों में खेल प्रतिभाओं को बनाए रखने मिलें सुविधाएं- हर्षा
30-Jan-2022 4:54 PM
विद्यार्थियों में खेल प्रतिभाओं को बनाए रखने मिलें सुविधाएं- हर्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई,30 जनवरी।
  पाटन विकासखंड के ग्राम पंचायत घुघवा (क )स्थित शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में शाला परिसर में बास्केटबॉल कोड का भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य हर्षालोकमणि चन्द्राकर थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक शर्मा, डाकेश्वरी धनकर, राजेश चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि मनोज साहू, थानेश्वर प्रसाद साहू ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हर्षा चन्द्राकर ने विकास कार्य का भूमिपूजन कर पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम विकास हेतु बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में खेल प्रतिभाओं को बनाए रखने हेतु उन्हें सुविधा मिले। इस कारण जिला पंचायत निधि से विकास कार्य हेतु राशि लागू किया गया, वहीं ग्राम सरपंच लोकेश साहू ने अतिथियों का आभार व्यक्त किये।

इस अवसर पर भाजपा उत्तर पाटन मंडल के अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर, लोकेश साहू सरपंच, उपसरपंच डालसिंग साहू, तेजराम साहू, लीलागर शर्मा, गिरधारी साहू, हीरेंद्र देवांगन, हेमलता साहू पूर्व सरपंच, राजेश वर्मा, पुनीत भारती, शाला प्राचार्य जीवन लाल वर्मा, संकुल समंवयक खिलेश वर्मा, संतोष बघेल, बालाराम साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट