दुर्ग

माँ ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए, चाकू से हमला
30-Jan-2022 1:26 PM
माँ ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए, चाकू से हमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 30 जनवरी।
घर में निठल्ला और नशे के आदी बेटे ने अपनी माँ पर चाकू से हमला कर दिया। रिपोर्ट पर छावनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय शिवरात्रि बाई वर्मा निवासी शारदा पारा, कैम्प-2 भैरव बस्ती कबाड़ी का काम करती है। उसका छोटा बेटा ईश्वर वर्मा कोई काम नहीं करता और आए दिन नशा करने के लिये पैसे की मांग करता है, नहीं देने पर चाकू दिखाता है।
शनिवार की शाम उसने शराब के लिए रूपये की मांग करते हुए अपने पिता और बड़े भाई पुनेश्वर वर्मा से मारपीट शुरू कर दी। फिर माँ से शराब पीने के लिये रूपये मांगे और मना करने पर उसके हाथ पर चाकू से मार दिया। बीच बचाव करने पुनेश्वर आया तो उससे भी मारपीट की। सभी को जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकल गया।
 

 


अन्य पोस्ट