दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 जनवरी। एनटीपीसी परीक्षा के छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ पूरे देश में छात्र हित में एनएसयूआई प्रदर्शन कर रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के आह्वान पर व प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई नीरज पांडे के निर्देशानुसार दुर्ग रेलवे स्टेशन में दुर्ग जिला एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के तत्वावधान में केन्द्र की मोदी सरकार के तानाशाही रवैया को लेकर प्रदर्शन कर मांग की गई।
दरअसल जिस प्रकार एनटीपीसी के छात्रों के साथ पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इसको लेकर आज दुर्ग में एनएसयूआई द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ रेलवे स्टेशन में अपना प्रदर्शन किया व मांग की है कि एनटीपीसी का संशोधित परिणाम जारी करें, ग्रुप डी परीक्षा में सीबीटी 2 हटाई जाएं, नीट पीजी परीक्षा स्थगित की जाए, सभी छात्रों को का पीटिशन परीक्षा में अतिरिक्त अवसर मिलें। अगर मांग नहीं माना जाता है तो पूरे देशभर के एनएसयूआई के छात्र दिल्ली में उग्र आंदोलन करेंगे।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से छग एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू, आदित्य नारंग, फराज अहमद, आकाश कन्नौजिया, संदीप साव, आकाश यादव, शशिकांत साव, राहुल मिश्रा, प्रिंस शेरगिल, पलाश लीमेश, गुरुमुख सिंह, अमन दुबे, रितिक रंजन नायक, फतेह, बॉबी राज पांडेय, भूपेंद्र, सौरभ कुमार, करण वैष्णव, श्रेयस ठाकुर, फिरोज, दीपेश, तुषार कुमार, सिवांग साहू, रवि साहू, अमन दुबे, देवेश राजपूत, साहिल विश्वकर्मा, मुरली, रोहन ताम्रकार, रोहन साहू, निशान्त, रोहन, आयुष, शुभम शर्मा सहित एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।