दुर्ग
मारपीट, जुर्म दर्ज
29-Jan-2022 3:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 29 जनवरी। निजी स्कूल में पढऩे वाली नाबालिग बच्ची को रोककर उसके साथ जबरन बातचीत करने का प्रयास करने वाले नाबालिक को समझाने घर गए प्रार्थी के साथ मारपीट की गई। प्रार्थी की शिकायत के बाद पुलगांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक ग्राम पोटियाकला निवासी प्रार्थी कुलेश्वर साहू के पड़ोस में आरोपी ईश्वर साहू रहता है। प्रार्थी की नाबालिग बेटी निजी स्कूल में पढ़ाई कर रही है। वहीं पड़ोसी का नाबालिक बेटा सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। प्रार्थी की बेटी ने परिजनों को बताया कि पड़ोस में रहने वाला लडक़ा उसे रास्ते में रोक कर जबरन बातचीत करता है। जब प्रार्थी बालक को समझाने गया तो पड़ोसी ने प्रार्थी के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे