दुर्ग

श्री महावीर कोरोना आजाद हॉस्टल में वैक्सीनेशन
29-Jan-2022 2:59 PM
श्री महावीर कोरोना आजाद हॉस्टल में वैक्सीनेशन

दुर्ग, 29 जनवरी। मालवीय नगर दुर्ग में  लगातार 10 माह से वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है, जिसमें आज तक लगभग 90000 वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जिसमें बूस्टर डोज, 18 प्लस के को-वैक्सिन एवं कोविशिल्ड और बच्चों के 15 प्लस के वैक्सीन लगाए जा रहे हैं। इसी स्थान पर नि:शुल्क कोरोना टेस्ट भी सुबह 11 से 4 बजे तक किया जाता है। इसी क्रम में पुन: सभी कार्य महावीर कोविड द्वारा महावीर धर्मशाला में 29 जनवरी से शाम 5 बजे से 8 बजे तक किया जाएगा। महावीर धर्मशाला जिला अस्पताल के बाजू  में है। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष दिनेश मरोटी ने दी।


अन्य पोस्ट