दुर्ग
तालपुरी बायोडायर्वसिटी पार्क में वन मंत्री ने किया पौधरोपण
27-Jan-2022 3:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 27 जनवरी। तालपुरी में बायोडायवर्सिटी पार्क में वन एवं प्रभारी मंत्री द्वारा मोहम्मद अकबर ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि बायोडायवर्सिटी पार्क के माध्यम से जिस तरह से प्राकृतिक परिवेश को सहेजने का कार्य किया गया है, वह स्वागत योग्य है। इसी तरह से हमें अपने प्राकृतिक परिवेश को संवारने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुबह-सुबह प्राकृतिक हवा का आनंद प्राप्त करने के लिए एवं प्राकृतिक परिवेश में सयम बिताने के लिए यहां बहुत अच्छा पार्क बनाया गया है। अकबर ने चर्चा में कहा कि जलवायु संतुलन बनाये रखने के लिए बहुत आवश्यक है कि हम अधिकाधिक संख्या में पौधे लगाएं और उन्हें सहेजे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे