दुर्ग
मासूम से रेप, आरोपी गिरफ्तार
27-Jan-2022 1:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 27 जनवरी। मोहन नगर दुर्ग क्षेत्र में एक 7 साल की मासूम के साथ बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मोहन नगर पुलिस ने बताया कि सोमवार 24 जनवरी की रात बच्ची मोहल्ले में खेल रही थी। आरोपी शंकर यादव (23 साल) ने उसे अंगूर खाने के बहाने बुलाया। इसके बाद बहला फुसलाकर उसे टेंट हाउस में ले गया। बच्ची वहां से जब घर पहुंची तो परिजन ने उसकी हालत देखकर पूछा। वह काफी डरी सहमी थी। उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे