दुर्ग

बस को हाईवा ने मारी ठोकर, 8 घायल
24-Jan-2022 5:33 PM
बस को हाईवा ने मारी ठोकर, 8 घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 24 जनवरी।
उतई-पाटन मार्ग पर रविवार की शाम ग्राम गोडपेंड्री बिजली सब स्टेशन के पास सवारी बस को सामने से आ रहे हाईवा ने जोरदार ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में 7 पुरुष एवं एक महिला को चोटें आई है, जिन्हें उतई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

उतई पुलिस ने बताया कि उतई पाटन रोड पर बस क्रमांक सीजी 04 डीएम 7863 शाम करीब 5:10 बजे बिजली सब स्टेशन गोडपेन्ड्री आम रोड के पास पहुंची थी, तभी सामने पाटन की तरफ से उतई की तरफ आ रही हाइवा क्रमांक केए 01 एएफ 7122 का चालक अपने वाहन को काफी तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बस को ठोकर मार दी। हादसे में सात पुरूष एवं एक महिला घायल हुए हैं। घायलों में श्वेता बंछोर, इमरान खन, नेहा वर्मा, राजकुमार गायकवाड़, नईम खान, कोमल लता यादव, सुनील कुमार को डायल 112 द्वारा शासकीय अस्पताल उतई लाकर भर्ती किया गया है।

घायलों में सुनील साहू (39) गोडपेंड्री की रिपोर्ट पर आरोपी हाईवा चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य पोस्ट