दुर्ग
बाईक की ठोकर से घायल, इलाज करवा बीस दिन बाद पहुँचा थाना, जुर्म दर्ज
22-Jan-2022 3:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 22 जनवरी । जामुल थाना क्षेत्र में साइकल सवार बाईक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गया। बीस दिन अस्पताल में उपचार के बाद ठीक होकर उसने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवायी है।
जामुल पुलिस ने बताया कि गोकुल नगर वार्ड 22 में राज मंगल यादव खटाल निवासी 45 वर्षीय घसिया यादव 1 जनवरी को कुरूद से सामान लेकर सायकल से वापस गोकुल नगर आ रहा था, तभी रात 9 बजे गोकुल नगर गुरमीत खटाल के पास बाईक क्रमांक सीजी 07 एसी 1594 सवार भिखारी यादव ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सायकल को ठोकर मार एक्सीडेंट कर दिया। हादसा में घसिया गिर पड़ा और उसके सीने, पसली, दांये गुठना में गंभीर चोंटे आईं। घायल को वाहन 108 द्वारा जिला अस्पताल दुर्ग ले जाकर भर्ती कराया गया। उपचार बाद आज घसिया की रिपोर्ट पर भिखारी यादव के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे