दुर्ग
बंटवारा मांगते हुए बुजुर्ग पिता से मारपीट
22-Jan-2022 12:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 22 जनवरी। बीती रात भिलाई नगर के मॉडल टाउन में बड़े बेटे ने सम्पत्ति में बंटवारा मांगते हुए बुजुर्ग पिता से मारपीट की है। पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।
सुपेला पुलिस ने बताया कि 76 वर्षीय जयराम महतो मॉडल टाउन सडक़ 8 निवासी उम्र अधिक होने की वजह घर पर ही रहते हैं। बीती रात उनकी पत्नी छुन्नु देवी व पुत्र आनंद वर्मा सब्जी लेने मार्केट गए थे, तभी उनका बड़ा लडक़ा 51 वर्षीय अजय बिहारी आया और शौचालय की संपत्ति में बंटवारा करने की मांग करते हुए गाली करने लगा। विरोध करने पर हाथ मुक्का से पिता से मारपीट करने लगा। पिता के होंठ, बायां हाथ तथा सीने में अंदरूनी चोट आई है। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अजय बिहारी के विरूद्ध धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे