दुर्ग

रिटायर्ड आर्मी जवान ने पत्नी को सडक़ पर पीटा, जुर्म दर्ज
20-Jan-2022 4:13 PM
रिटायर्ड आर्मी जवान ने पत्नी को सडक़ पर पीटा, जुर्म दर्ज

भिलाई नगर, 20  जनवरी । खुर्सीपार में आर्मी के रिटायर्ड जवान द्वारा पत्नी की पिटाई का मामला सामने आया है। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
पुलिस को 40 वर्षीय पीडि़त महिला ने बताया कि उसके पति चंद्रशेखर सिंह आर्मी में थे और वर्ष 2020 में सेवानिवृत होकर वापस आ गए और दो बच्चे हरजीत सिंह और विद्यांश के साथ रहने लगे।

महिला के अनुसार चंद्रशेखर अकारण मारपीट करने लगा था। उसके आदत आचरण में बदलाव होने लगा और वह पत्नी और बच्चे से अलग रहने लगा। चार माह बाद वह बीती रात आया, तब महिला पड़ोस की भाभी के साथ घर के सामने टहल रही थी। चंद्रशेखर ने आते ही सडक़ पर विवाद करते हुए जान से मारने की धमकी दी और घर के पास पड़े लकड़ी के फट्टा से मारपीट की।
 


अन्य पोस्ट