दुर्ग
खड़ी ट्रक से गेहूं के कट्टे की चोरी
20-Jan-2022 4:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 20 जनवरी। ट्रांसपोर्टिंग का कार्य करने वाले प्रार्थी के घर के सामने खड़ी ट्रक से अज्ञात चोर ने गेहूं के 12 कट्टे चोरी कर लिया। चोरी गए कट्टे की कीमत लगभग 15000 रुपए आंकी गई है। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक कुंदरा पारा पोटिया कला वार्ड 54 निवासी अनिल रात्रे ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है। 17 जनवरी को प्रार्थी ने डीआई 207 वाहन क्रमांक सीजी 04 जेसी 7269 में विद्यासागर इंटरप्राइजेज रायपुर से 100 क_ा गेहूं जिसकी कीमत 95000 रुपए थी, को लोड कर रात में गाड़ी अपने घर के सामने लाकर खड़ी किया था। 18 जनवरी को सुबह 7 बजे जब वह सो कर उठा तो देखा गाड़ी की रस्सी एवं तिरपाल खुला हुआ था और गाड़ी से गेहूं के 12 कट्टे गायब थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे