दुर्ग
भाभी से मारपीट, सिर फोड़ देवर फरार
19-Jan-2022 2:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 18 जनवरी। शंकर पारा वार्ड-16 में कल सुबह देवर ने भाभी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। पड़ोस के लोगों ने जब बीचबचाव किया तो आरोपी ने ईंट के टुकड़े से मार भाभी का सिर फोड़ भाग गया। रिपोर्ट पर सुपेला पुलिस ने आरोपी जयचंद साहू के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
सुपेला थाना एएसआई गणेश साहू ने बताया कि शंकरपारा निवासी 22 वर्षीया रेवती साहू सुबह 10 बजे अपने घर के सामने मे खड़ी थी, तभी उसका देवर जयचंद साहू आया और किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। रेवती ने विरोध किया तो हाथ-मुक्का से मारपीट करने लगा। पड़ोस के लोगों ने बीचबचाव कर रेवती को छुडाय़ा तो आरोपी ने ईंट के टुकड़ा उठा रेवती के सिर पर मार भाग गया।
प्राथमिक उपचार के बाद रेवती की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे