दुर्ग
पार्षद ने केलाबाड़ी नाला की सफाई कराई
18-Jan-2022 2:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 18 जनवरी। वार्ड नं. 40 सुराना कॉलेज वार्ड की पार्षद नजहत परवीन की मांग पर नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल के द्वारा केलाबाड़ी नाला की सफाई कराई जा रही है। केलाबाड़ी नाला की सफाई विशेष गैंग लगाकर कराई जा रही। ज्ञात हो कि केलाबाड़ी नाले में केलाबाड़ी, कसारीडीह, फोकटपारा, गुरु घासीदास वार्ड, रवि शंकर स्टेडियम, पचरीपारा, सिविल लाइन पुलिस लाइन जेल पदमनाभपुर के नालियों का पानी बहता है नाले में काफी झाडिय़ां दलदल हो गया था, जिसकी बदबू व गंदगी से लोग परेशान थ,े जिसे पूर्णता सफाई की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे