दुर्ग
पुरानी रंजिश, ड्रायवर को पीटा
18-Jan-2022 2:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 18 जनवरी। कल रात 10 बजे सुपेला लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल के पास मोहन मिस्री की दुकान में बैठे ड्रायवर को पुरानी रंजिश के चलते आरोपी आकाश सेठिया ने बेस बल्ला से पीट दिया। शिव चौक कांट्रैक्टर कालोनी निवासी 33 वर्षीय शंकर प्रसाद की रिपोर्ट पर आरोपी आकाश के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत सुपेला थाना में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। मारपीट से शंकर प्रसाद के नाक, मुंह, पीठ, बायें हाथ के पंजे एवं दाहिने पैर के गुठने में चोट आई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे