दुर्ग

नगर निगम की अनदेखी के चलते सडक़ पर दुकान
17-Jan-2022 6:33 PM
नगर निगम की अनदेखी के चलते सडक़ पर दुकान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 17 जनवरी। नगर निगम की अनदेखी के चलते सडक़ पर दुकान सजे हुए हैं। इंदिरा मार्केट क्षेत्र के प्रत्येक सडक़ों पर दुकान लगने से आवाजाही की समस्या विकराल है। सडक़ की चौड़ाई कम होने से कई बार जाम की स्थिति निर्मित होती है। ऐसे दुकानदारों को निगम प्रशासन द्वारा पूर्व में चिन्हित कर जुर्माना भी वसूला था। उसके बाद निगम के अधिकारी पीछे मुड़ कर नहीं देखे। नतीजा स्थिति जस की तस हो गई।

इंदिरा मार्केट पार्किंग स्थल से आगे जाने वाली मार्ग पर दुकानदारों ने दुकान का विस्तार किया है और उनके दुकानों का बड़ा हिस्सा सडक़ को घेर लिया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। इस क्षेत्र में बर्तन के दुकान ज्यादा है, जो सडक़ पर सजे हुए दिखेंगे। चारपहिया वाहन के प्रवेश से मार्ग में और कोई दूसरा वाहन नहीं जा सकता। यह भी एक बड़ी समस्या है। समस्या का समाधान करने निगम का बाजार विभाग कोई पहल नहीं कर रहा है।


अन्य पोस्ट