दुर्ग

कंपनी से चोरी ग्राइंडिंग बॉल बरामद, 3 बंदी
17-Jan-2022 4:49 PM
कंपनी से चोरी ग्राइंडिंग बॉल बरामद, 3 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 17 जनवरी।
भिलाई-3 पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व बालाजी इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी से चोरी हुये माल को बरामद करने में  सफलता प्राप्त की है। 135 नग हाईक्रोम ग्राइंडिंग मीडिया बॉल कीमत 98 हजार 475 रुपए बरामद हुआ है।

इस मामले में प्राथी राजेन्द्र मेश्राम (50 वर्ष) निवासी 5/6 न्यू कृष्णा नगर स्लाटर हाउरा के पास सुपेला ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 9 जनवरी को रात्रि 1 बजे से डेढ़ बजे के मध्य बालाजी इंडस्ट्रीज हथखोज के डिस्पेचर यार्ड  से 3 किलो 90 एमएम वाले 135 नग हाफ ग्राइंडिंग मीडिया बाल को अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गए हैं।

सीएसपी विश्वास चन्द्राकर के निर्देशन में पुलिस टीम चोरी गये माल एवं आरोपी की पतासाजी करते हुए जितेन्द्र कुगार बंजारे को घटना की रात मोटर सायकल से देखने की मुखबिर से मिली सूचना पर संदेह के आधार पर उसे पकड़ कर पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य 2 साथी सूरज पाल एवं रोहित बंजारे के साथ मिलकर डिस्पैच यार्ड से 3 किलो 90 एमएम 135 नाग हाईकोग ग्राइंडिंग मीडिया बाल को चोरी करना स्वीकार किया।
 


अन्य पोस्ट