दुर्ग
स्वयंसिद्धा ने किया रिसाली महापौर का सम्मान, संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
15-Jan-2022 6:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 15 जनवरी। विवाहित महिलाओं की अग्रणी संस्था स्वयंसिद्धा ने नगर निगम रिसाली की प्रथम महापौर शशि सिन्हा को स्वयंसिद्धा सम्मान से सम्मानित किया।
संक्रांति के अवसर पर स्वयंसिद्धा समूह की कोर कमेटी के सदस्यों ने महापौर शशि सिन्हा से मुलाकात की एवं उन्हें रिसाली के नगर निगम बनने एवं उसकी प्रथम महापौर बनने की हार्दिक शुभकामनाएं दी। महापौर श्रीमती सिन्हा ने स्वयंसिद्धा की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली, उनके समाजिक कार्यों की सराहना कर शुभकामनाएं दीं। सभी ने रिसाली निगम के बेहतरी के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग प्रभारी एमआईसी सदस्य ईश्वरी साहू, डॉ. सोनाली चक्रवर्ती डायरेक्टर स्वयंसिद्धा, बिपाशा हालदार, दीपा सिंह, देबजानी मजूमदार एवं नगीना यादव मौजूद थीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे