दुर्ग
स्व सहायता समूह को चेक वितरित
14-Jan-2022 5:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 14 जनवरी। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर एवं के रवि कुमार राव उपाध्यक्ष द्वारा नगर पालिका परिषद कुम्हारी के सभाकक्ष में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत गोबर की खरीदी कर वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण कर निकाय में स्व सहायता समूह शीतल क्षेत्र स्तरीय संगठन कुम्हारी को वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय से प्राप्त लाभांश राशि का समूह के 54 प्रति सदस्यों को राशि 3703 रू कुल राशि 1,99,962.00 रू का चेक वितरण किया गया। उक्त चेक वितरण कार्यक्रम में लेखापाल दीपक शर्मा, स्थापन प्रभारी हरि किशन पावरिया, जिला समन्वयक गौरव केशरवानी, राजेश देवांगन, ओम प्रकाश सोनकर एवं शीतल क्षेत्रस्तरीय संगठन के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यगण उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे