दुर्ग
कवर्धा, 14 जनवरी। सहसपुर लोहरा पुलिस ने दो बालकों को उनके परिजनों तक पहुंचाने में मदद की है। मिली जानकारी के अनुसार कबीरधाम जिले के थाना सहसपुर लोहारा में 12 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरा नाबालिक पुत्र उम्र 11 वर्ष व भतीजा उम्र 13 वर्ष 11 जनवरी को शाम 6 बजे बिना बताये घर से कहीं चले गये है। सिूचना पर गुम इंसान, धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, थाना प्रभारी लोहारा के द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को उक्त घटना की जानकारी दी गई। पुलिस अफसरों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लोहारा निरीक्षक अनिल शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम तैयार कर गुम बालको का पतासाजी के लिए रातभरअभियान चलाया गया एवं हर संभावित स्थानों पर टीम भेजकर पतासाजी की गई। लगातार प्रयास से बच्चों के राजनांदगांव बस स्टैण्ड में देखे जाने की सूचना पर बच्चों को राजनांदगांव से सुरक्षित सहसपुर लोहारा लाया गया।
पूछताछ पर बच्चों ने बताया कि उनके परिजन नागपुर में रहते हंै, जिससे मिलने घर से बिना बताये निकल गए थे। जिनको लोहारा टीम के द्वारा विधिसंगत कार्रवाई उपरांत बच्चों को उनके परिजनो के सुपुर्द किया गया।