दुर्ग
राष्ट्रपति के नाम भाजपा ने सौंपा ज्ञापन
भिलाई नगर, 13 जनवरी। सांसद विजय बघेल की सहमति से छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का निजी अस्पताल में मुफ्त इलाज की मांग करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पार्षदों ने कलेक्टर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम ज्ञापन सौंपा है।
गौरतलब हो कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर छत्तीसगढ़ में रफ्तार पकडऩे लगी है। पॉजि़टिव मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। राज्य के सभी प्राइवेट हॉस्पिटल में मुफ्त इलाज की मांग के तहत भाजपाइयों ने दुर्ग जिला कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है।
उल्लेखनीय है कि उत्तरप्रदेश सरकार ने अपने राज्य में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में प्राइवेट हॉस्पिटल में मुफ्त इलाज किया। छत्तीसगढ़ राज्य के प्राइवेट हॉस्पिटल में मुफ्त इलाज नहीं किया गया।
राज्य के सभी प्राइवेट हॉस्पिटल में कोरोना वायरस पॉजि़टिव मरीजों का मुफ्त इलाज करने की मांग करने वालों में अब्दुल नासिर, गुरुनाम सिंह, सत्यपाल पासवान, धर्मपाल यादव, रामकृष्ण सोनी, अतुल चक्रवर्ती, पार्षद विनोद चेलक, प्रियंका भोला साहू, लक्ष्मी दिवाकर, धर्मेंद्र, महेश वर्मा, विनोद सिंह, पियूष मिश्रा, भोजराज सिन्हा, पप्पू साहु, संतोष सेन, रश्मि सिंह शामिल हैं।