दुर्ग
2 लाख 52 हजार 580 बच्चों को पिलाया जाएगा पोलियो ड्रॉप
13-Jan-2022 5:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 13 जनवरी। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर जिले में सघन पल्स पोलियो अभियान 23 जनवरी 2022 को निर्धारित किया गया है। इसके अंतर्गत 5 वर्ष तक को 2 लाख 52 हजार 580 बच्चों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से यह अभियान संचालित किया जाएगा। इसके लिए 11 जनवरी को वर्चुअल बैठक भी ली गई थी। जिसमें ब्लाक स्तर में स्वास्थ्य विभाग महिला बाल विकास विभाग और मितानिन शामिल थी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले वासियों से अपील है कि वह अपनी नजदीकी पल्स पोलियों बूथ में निर्धारित उम्र के बच्चों को ले जाकर पोलियों की ड्रॉप पिलायें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे