दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 जनवरी। केंद्रीय जेल दुर्ग में दंडित बंदी दयाराम, आत्मज सोनूराम निवासी मोहगांव, थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़, केंद्रीय जेल दुर्ग में परिरुध्द था। उनका कोविड-19 जांच पाजिटिव होने से जेलगार्ड की अभीरक्षा में उपचार हेतु चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल कालेज कचांदूर में भर्ती किया गया था, उपचार के दौरान 22 अप्रैल 2021 को उनका मृत्यु हो गया। दंडित बंदी मृत्यु की मृत्यु की जांच हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी दुर्ग शहर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिस पर अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर जांच प्रारंभ कर दी गई है। प्रकरण में दावा आपत्ती हेतु 25 जनवरी 2022 की समय सीमा तय की गई है। यदि कोई दावा आपत्ति दर्ज करना चाहता है तो स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर लिखित अभिकथन दो प्रतियों में अनुविभागीय दंडाधिकारी दुर्ग शहर के समक्ष अपना साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।
केंद्रीय जेल दुर्ग में दंडित बंदी राजेन्द्र कुमार देवांगन, आत्मज श्यामलाल देवांगन निवासी देवांगन पारा कवर्धा थाना का सिढ़ी से आकास्मिक रूप से गिरने के कारण सिर में चोट लगने से 29 जून 2019 को मृत्यु हो गया था। दंडित बंदी मृत्यु की मृत्यु की जांच हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी दुर्ग शहर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिस पर अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर जांच प्रारंभ कर दी गई है। प्रकरण में दावा आपत्ती हेतु 01 फरवरी 2022 की समय सीमा तय की गई है। यदि कोई दावा आपत्ति दर्ज करना चाहता है तो स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर लिखित अभिकथन दो प्रतियों में अनुविभागीय दंडाधिकारी दुर्ग शहर के समक्ष अपना साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।
केंद्रीय जेल दुर्ग में दंडित बंदी गैंदू सतनामी(67) निवासी डगनिया(ख) थाना धमधा केन्द्रीय जेल दुर्ग में परिरुध्द था। उक्त दंडित बंदी का कोरोना पाजिटिव पाये जाने पर श्री शंकराचार्य इस्टीट्यूट आफ साइंस जुनवानी में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 20 सिंतबर 2020 को मृत्यु हो गया था। दंडित बंदी मृत्यु की मृत्यु की जांच हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी दुर्ग शहर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।