दुर्ग

वसूली के लिए निगम ने बड़े बकायादारों को थमाया कुर्की वारंट
13-Jan-2022 4:54 PM
वसूली के लिए निगम ने बड़े बकायादारों को थमाया कुर्की वारंट

दुर्ग, 13 जनवरी। वसूली के लिए नगर निगम ने बड़े बकायादारों को कुर्की वारंट थमाया। निगम ने कहा है कि अगर ईमानदारी से सभी बकायादार टैक्स जमा कर दे हैं। इससे नागरिक सुविधाओं में और इजाफा होगा।लंबे समय से कर का भुगतान नहीं करने वाले बकायादारों पर निगम ने एक बार फिर शिकंजा कसना शुरू किया है पिछले दिनों 130 लोगो को कुर्की वारन्ट जारी होने से वारन्ट मिलते ही बकाया दार जमा कर रहे है।निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि इन बकायादारों का बकाया कर का भुगतान करने के लिए पहले भी डिमांड नोटिस जारी किया गया था।लेकिन बकाया दार नोटिस को हल्के में ले रहे थे।लेकिन शख्ती दिखाने पर बकायादारो पर इसका असर देखने को मिला।आज निगम राजस्व विभाग के अधिकारी नारायण यादव की टीम और प्रकाशधर दिवान 1 लाख 3 हजार 252 रुपए 77 हजार 703 रुपए, 28196 रुपए 5544 रुपए 10728 रुपये 10200 रुपए 9924 रुपए 35629 रुपये 158 81 रुपए 4155 रुपये 11496 रुपए 10 जनवरी को हितग्राहियो से वसूली की गई और निगम कोष में जमा किया गया।कुर्की वारन्ट मिलते ही लोग बकाया राशि जमा कर रहे है।


अन्य पोस्ट