दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 13 जनवरी। कर्ज से परेशान युवक ने बीती रात फिनाइल पी लिया। तबियत बिगडऩे पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। छावनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार संत रविदास नगर प्रकाश बेकरी वार्ड- 37 कैम्प 2 निवासी सुनील भोयर उर्फ मामा (35 वर्ष) ने अपने घर में रात को फिनाइल पी जान देने की कोशिश की। तबीयत बिगडऩे पर परिवार वाले उसे जिला चिकित्सालय दुर्ग ले कर गए, वहां से शंकराचार्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि उसने बहुत से लोगों से लाखों रुपए का कर्ज ले रखा था। सभी को जनवरी में देने का वायदा किया था। कुछ बीसी के भी लेन देन की बात सामने आई है। मृतक की अपने पिता से भी नहीं बनती थी। कुछ पैतृक जमीन बेचने के बाद उसके पिता ने उस जमीन की आने वाली रकम से पैसा देने से भी इंकार कर दिया था। छावनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।