दुर्ग

भिलाई के दोनों विधायक और महापौर पॉजिटिव
13-Jan-2022 4:13 PM
भिलाई के दोनों विधायक और महापौर पॉजिटिव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 13 जनवरी।
सर्वप्रथम भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, उनके बाद नवनिर्वाचित महापौर नीरज पाल और अब वैशाली नगर विधायक विद्या रतन भसीन भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। कल कोरोना जांच के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद विधायक होम आइसोलेशन में हैं।

विधायक देवेंद्र यादव, विद्यारतन भसीन और महापौर नीरज पाल ने उनके संपर्क में आए लोगों से कोरोना चेकअप कराने एवं होम आइसोलेशन में रहने की अपील की है। गौरतलब हो कि दुर्ग जिले में कोरोना संक्रमण तेज रूख अख्तियार कर चुका है। निगम अमला और पुलिस विभाग चौक चौराहों पर लोगों को मास्क पहनने और अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की लगातार अपील कर रहा है। बिना मास्क पहने लोगों का चालान भी काटा जा रहा है।
 


अन्य पोस्ट