दुर्ग

टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट व वैक्सीनेशन पर विशेष जोर
12-Jan-2022 4:10 PM
टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट व वैक्सीनेशन पर विशेष जोर

सार्वजनिक जगहों पर बड़ी संख्या में लगातार हो रही जांच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 जनवरी।
कलेक्ट्रेट सभागृह में कलेक्टर डॉ। सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अध्यक्षता में कोविड-19 प्रबंधन के मद्देनजर हुई बैठक में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर का जायजा लिया गया। बैठक में पांचों तहसील के एसडीएम, चारों नगर निगम के आयुक्त और चिकित्सा विभाग की टीम मौजूद थी। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को कोविड-19 के खिलाफ सतर्क रहने और सकारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जिले में तत्कालिक टीकाकरण महाअभियान से हमने एक अच्छा लक्ष्य प्राप्त किया था, इसलिए इसे मद्देनजर रखते हुए भविष्य में भी शीघ्र ऐसे और आयोजनों का संचालन किया जाए। अभी भी कई ऐसे लाभार्थी है जिन्होंने कोविड-19 का दूसरा डोज नहीं लगवाया है। उन्हें इन आयोजनों में टारगेट किया जाए ताकि दोनों डोज में शत-प्रतिशत टीकाकरण की प्राप्ति की जा सके।

15 से 18 वर्ष के वर्ग के लिए जो टीकाकरण अभियान का आरंभ हुआ है, उसके लक्ष्य को प्राप्त कर शीघ्र नया लक्ष्य निर्धारित किया जाए। कलेक्टर ने आवश्यकता अनुरूप टेस्टिंग किट, लैब, मेडिसीन और आक्सीजनयुक्त एंबुलेंस की उपलब्धता की निरतंर मानिटरिंग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के निपटारे के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जिन्हें व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए निर्देशित किया गया है। आइसोलेशन के लिए जिला   अस्पताल से लेकर अन्य अस्पतालों में भी अलग से सेक्शन निर्मित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में बेड से लेकर आक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए ताकि जिलेवासियों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा व्यवस्था मुहैया कराई जा सके।

चिन्हित मरीजों के घर पर स्टिकर की करें मानिटरिंग
कलेक्टर ने अधिकारियों को सिंप्टोमेटिक और एसिंप्टोमेटिक मरीजों के डाटा के अनुरूप उनके निवास स्थान के बाहर स्टीकर लगाने और मानिटरिंग के निर्देश दिए हैं। स्टीकर में आइसोलेशन की अवधि वर्तमान गाइड लाइन के अनुरूप ही दर्शाये ताकि आसपास के लोग स्थिति से अवगत हो सकें और अपने आप को उस स्थान से दूर रखें।

चौबीसों घंटे कोविड कन्ट्रोल रूम से हो सतत मानिटरिंग
कलेक्टर ने कट्रोल रूम इंचार्ज को निर्देशित किया कि कन्ट्रोल रूम का संचालन चौबीसों घंटे सुचारू रूप से हो तथा अधिक सं या में दूरभाष नंबर हों ताकि आमजन को कन्ट्रोल रूम से संपर्क करने में किसी भी प्रकार का दिक्कत न हो, जिन लोगों की संक्रमण को लेकर पुष्टि हो चुकी है। उन्हें फोन लगाकर संपर्क किया जाए और सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन की स्पष्ट जानकारी मुहैया कराई जाए।
कोविड-19 को लेकर सभी प्रकार की जानकारियां आम जनों को कंट्रोल रूम के माध्यम से सुलभता के साथ उपलब्ध होनी चाहिए।

मार्केट और भीड़ वाली जगह में लगाये जाये कैंप
कलेक्टर ने मार्केट, रेलवे स्टेशन और भीड़ वाली जगह में कै प लगाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा ट्रेसिंग के लिए क्विक रिस्पांस बहुत जरूरी है, इससे संक्रमण फैलने की दर को कमजोर किया जा सकता है।

बढ़ाये जाएंगे कोविड स्टाफ की सं या
कलेक्टर ने स्वस्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि डॉक्टर की कमी न हो इसके लिए इंटर्स को भी ड्यूटी पर लगाया जाये और ज्यादा से ज्यादा स्किलड नर्सिंग स्टाफ के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए।

ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति पर हुई गहन चर्चा
कलेक्टर ने ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से लंबी चर्चा की। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन सप्लाई बिजली न होने की स्थिति में भी सुचारू रूप से चले, इसके लिए उसका कनेक्शन जनरेटर से सुनिश्चित हो। यदि अस्पताल का कोई सेक्शन ऑक्सीजन प्लांट के पाइप लाइन से कनेक्टेड न हो तो उस स्थिति में वहां ऑक्सीजन ट्रॉली युक्त आक्सीजन या आक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध होना चाहिए।
 


अन्य पोस्ट