दुर्ग

आबादी में सडक़ सीमांकन किए बिना तोडफ़ोड़, पीडि़त ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
11-Jan-2022 3:32 PM
आबादी में सडक़ सीमांकन किए बिना तोडफ़ोड़, पीडि़त ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 जनवरी। 
प्रचलित आबादी में सडक़ का सीमांकन किये बिना अतिक्रमण की आड़ में पट्टे की भूमि पर निर्मित मकानों के तोडफ़ोड़ बंद करने और मुआवजे की मांग को लेकर पीडि़त ग्रामीणों ने कलेक्टर से गुहार लगाया।

दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के उतई से रिसामा, उतई से मचांदुर, उतई से रिसामा और पव्वारा से बोरसी तक पीडब्ल्यूडी द्वारा स्टेट रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन के सडक़ चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के अंतर्गत निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसके जद में उतई, खोपली, मचांदुर, कातरो, मातरो, बोरीगारका, पव्वारा, कोकड़ी, कोडिय़ा, हनोदा और बोरसी आदि गांव के प्रचलित आबादी में सैकड़ों निर्मित मकान भी आ रहे हैं, निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी द्वारा प्रचलित आबादी के सडक़ चौड़ीकरण के दायरे में आने वाले पट्टा और कब्जाधारी ग्रामीणों को अतिक्रमण हटाने की नोटिस दी गई है, जबकि सडक़ पीडबल्यूडी की नहीं है और पीडब्ल्यूडी को अतिक्रमण हटाने का कानूनी अधिकार ही नहीं है, पीडब्ल्यूडी द्वारा बलपूर्वक अवैधानिक रूप से धमकियां देकर ग्रामीणों के मकानों और दुकानों को तोड़ा जा रहा है,

सडक़ चौड़ीकरण से प्रभावित गांवों के पीडि़त किसानों ने पिछले दिनों एसडीएम दुर्ग के समक्ष नियमानुसार भूमि अर्जन की कार्रवाई करके उचित मुआवजा और क्षतिपूर्ति की राशि देने और तब तक तोडफ़ोड़ रोकने के लिये आवेदन लगाया था, इसके बाद भी तोडफोड़ बंद न करने से आक्रोशित किसानों ने छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष एड. राजकुमार गुप्त और दुर्ग ग्रामीण प्रभारी ढालेश साहू के नेतृत्व में आज तोडफ़ोड़ रोकने और नियमानुसार मुआवजा तथा क्षतिपूर्ति राशि देने की संयुक्त कलेक्टर जागेश्वर कौशल से गोहार लगाया, इन्होंने भरोसा दिया है कि कलेक्टर की जानकारी में ग्रामीणों की बात पहुंच जायेगी और कानूनों का पालन कराया जायेगा,

मुख्यमंत्री के पाटन क्षेत्र में सेलूद से रानीतराई मार्ग पर निर्माण से प्रभावित होने वाले प्रचलित आबादी केे सभी पट्टाधारी को चार गुना दर से भूमि का मुआवजा और पट्टाधारी एवं कब्जाधारी को ढांचे के लिये क्षतिपूर्ति की राशि प्रदान की गई है, जबकि गृहमंत्री के क्षेत्र में बिना राशि दिये तोडफ़ोड़ किया जा रहा है।

दुर्ग ग्रामीण के सडक़ चौड़ीकरण में नक्शा के आधार पर सडक़ का सीमांकन किये बिना ही किसानों के लगानी भूमि को भी अतिक्रमण बताकर कब्जा हटाने का दबाव बनाया जा रहा है, प्रतिनिधिमंडल में किसान नेता उत्तम चंद्राकर, छन्नू गजपाल, कमलेश, चिमन चंद्राकर, पूरन साहू, अरूण सार्वा, कल्याणसिंह ठाकुर आदि शामिल थे।


अन्य पोस्ट