दुर्ग

2 माह से वेतन नहीं, बिना बताए काम से निकाला
11-Jan-2022 12:50 PM
2 माह से वेतन नहीं, बिना बताए काम से निकाला

बीईसी में काम बंद हड़ताल शुरू
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 11 जनवरी।
आज बरसात के बीच औद्योगिक क्षेत्र स्थित भिलाई इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन में सभी मजदूरों ने टूल डाउन  काम बंद हड़ताल शुरू कर दी है। भिलाई इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन हथखोज भिलाई के बीईसी चौक पर प्रदर्शन स्वरूप सभी मजदूर सुबह से जमे हुए हैं।

छत्तीसगढ़ मेटल एंड इंजीनियरिंग वक्र्स यूनियन के अध्यक्ष आदित्य सिंह एवं महासचिव अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि दो महीने से मजदूरों को वेतन नहीं दिया गया है। जब बीईसी प्रबंधन से मजदूरों ने वेतन के लिए दबाव बनाया तो बिना बताए गेट पर नोटिस लगाकर मजदूरों को काम से बाहर कर दिया गया है, जिसके विरोध में सुबह से लामबंद मजदूरों ने काम बंद हड़ताल प्रारंभ की है जो कि मांग पूरे होने तक जारी रहेगी।
मजदूरों को लंबित वेतन तत्काल देते हुए निकाले गए श्रमिकों को काम पर रखने की मांग करते हुए यहां प्रदर्शन किया जा रहा है।

 


अन्य पोस्ट