दुर्ग

स्वास्थ्य विभाग ने सभी वर्ग के बच्चों के लिए 3 स्थानों पर लगाया वैक्सीन सेंटर
10-Jan-2022 6:19 PM
स्वास्थ्य विभाग ने सभी वर्ग के बच्चों के लिए 3 स्थानों पर लगाया वैक्सीन सेंटर

भाजपा नेताओं के ज्ञापन के बाद शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 10 जनवरी। 15 से 18वर्ष के स्लम एरिया व शाला त्यागी बच्चों के लिए भी वैक्सीन सेंटर चालू करने की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने शनिवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था, जिसके बाद दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग ने शहर के तीन स्थानों में सभी वर्ग के बच्चों के लिए टीकाकरण सेंटर चालू कर लगभग 2 सौ 70 से अधिक किशोरों को पहली डोज लगाया और अब प्रतिदिन दिन अलग अलग स्थानों पर स्कूलों के साथ साथ कामन बच्चों को भी टीका लगेंगे।

भाजपा कि मांग पर सभी वर्ग के बच्चो के लिए टीका शुरू करने पर जिला भाजपा मंत्री व भाजपा के वैक्सीन कार्य प्रभारी दिनेश देवांगन ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिनमें कोरोंना वायरस से मानव जीवन को सुरक्षित रखने वयस्कों के बाद 3 जनवरी से 15 साल से 18 वर्ष उम्र के सभी बच्चो को वैक्सीन देने की घोषणा किया था, जिसके बाद से शहर में स्कूलवार सेंटर बनाकर टीका लगाया जा रहा था, किंतु स्कूल में उक्त तिथि मे अपने स्कूल में टीका लगाने से चूके बच्चे व स्लम एरिया या शाला त्यागी बच्चे सहित अन्य वर्ग के बच्चों को वैक्सीन नहीं लगाया जा रहा था।

उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर जिला व मंडल के भाजपा नेताओं ने शनिवार को जिला प्रशासन के समक्ष ज्ञापन सौंपकर टीका लगाने मे विसंगतियों को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस दिशा तवरित कार्रवाई करते हुए रविवार को महावीर कोविड सेंटर, तकिया पारा स्कूल व बघेरा हाई स्कूल में वैक्सीन सेंटर लगाकर 2 सौ 70 से अधिक बच्चो को वैक्सीन की पहली डोज दी गई जबकि सोमवार तिलक स्कूल, कृष्णा धर्मशाला, महावीर कोविड सेंटर व हाई स्कूल बघेरा मे कामन बच्चों को टीका लगेंगे जनहित में भाजपा द्वारा कि गई पहल पर आमजन ने भी सराहना की है।


अन्य पोस्ट