दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 7 जनवरी। भाजपा समर्थित सरपंच प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त किए जाने से आक्रोशित भाजपाइयों ने दुर्ग कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के तहत विभिन्न पंचायतों में हो रहे निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान खोपली के पूर्व सरपंच व मंडल भाजपा अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा तथा कुटेला भाठा की सरपंच प्रत्याशी शकुंतला साहू का नामांकन फार्म निरस्त किए जाने के विरोध में भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि न्याय नहीं मिलने पर विरोध लगातार जारी रहेगा।
धरना देकर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए न्याय देने की मांग की गई।
इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर,जिला मंत्री दिनेश देवांगन, उतई पूर्व सोसायटी अध्यक्ष रामकृष्ण साहू, मंडल महामंत्री सोनू राजपूत, महिला मोर्चा उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, पूर्व अनुसूचित जाति अध्यक्ष दिनेश देशलहरे, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण यदु, पार्षद कुमारी साहू, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष फलेंद्र सिंह राजपूत, जगदीश शर्मा, योगेंद्र साहू, सुरेश देशमुख, उत्तम साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मुद्दे को लेकर भाजपा संगठन द्वारा जिलाधीश को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया।