दुर्ग
भिलाई नगर, 6 जनवरी। जामुल थाना क्षेत्र के ढांचा भवन से एक कार और हाउसिंग बोर्ड स्थित घर के सामने से स्कूटर अज्ञात चोर ले गए हैं। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
जामुल पुलिस ने बताया कि ढांचा भवन कुरूद निवासी 52 वर्षीय मुनीश पाण्डेय सिम्पलेक्स कपंनी में काम करते हैं। बीती रात्रि 10 बजे वो अपनी मारूति 800 कार क्रमांक सीजी 07 जेडडी 4542 को घर के सामने रोजाना की तरह खड़ी कर अंदर चले गये। सुबह 5 बजे उठ कर देखा तो कार गायब थी। आस-पास पतासाजी के बाद उन्होंने जामुल थाना में रिपोर्ट दर्ज करवायी है। चोरी के ही एक अन्य मामले में एलआईजी 1/689 बाबा सिद्धनाथ मंदिर के समीप हाउसिंग बोर्ड निवासी 53 वर्षीय रविंद्र यादव का एसीसी चौक नंदिनी रोड में वर्कशाप चलाता है। वो अपने बेटे सतीश यादव के साथ परीचित चिराग अग्रवाल के घर हाऊसिंग बोर्ड एचआईजी 1/2201 हाऊसिंग बोर्ड उनसे मिलने अपने वाहन एक्टीवा से गए थे। चिराग अग्रवाल के घर के बाहर खड़ी एक्टीवा क्रमांक सीजी 07 बीवाय 0620 लगभग एक घंटे बाद शाम 7:30 बजे वहां नहीं थी। किसी अज्ञात चोर ने स्कूटर पार कर दी।